बरेली। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर तीन लोगों ने युवक से छह लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी थाने के दुर्गा नगर निवासी अभिनव पाराशरी ने बताया कि 10 जुलाई 2024 को बिथरी चैनपुर थाने के टाह ताजपुर निवासी शिशुपाल, ममता देवी और कपिल देव से उन्होंने जमीन खरीदने के लिए सौदा किया था।
इसके दो दिन बाद छह लाख रुपये तीनों के बैंक खातों में डाल दिए। इसके कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करने के लिए कहा तो तीनों टाल-मटोल करने लगे। कई बार कहने के बाद भी बैनामा करने के लिए तैयार नही हुए। बाद में धमकाया और कहा कि न बैनामा करेंगे और न रुपये वापस देंगे। आरोपियों ने अन्य व्यक्ति से उसी जमीन का सौदा कर दिया। संवाद