फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 3.70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 3.70 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अरुण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा के मोहल्ला साहूकारा निवासी पीड़ित सहदेव ने एसएसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बल्लियां निवासी अरुण ने एक साल पहले रेलवे में नौकरी का झांसा देकर उससे करीब 3.70 लाख रुपये ठग लिए।नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने आठ फर्जी चेक दे दिए, जिन्हें बैंक ने जमा करने से इन्कार कर दिया। इसके चलते पीड़ित स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को थाना बुलाकर सात हजार प्रति महीने देने का समझौता करा दिया। आरोप है कि कुछ महीने आरोपी ने पैसे दिए। बाद में बंद कर दिए। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें