फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोशल साइट पर सेना का अधिकारी बताकर ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर घरेलू सामान खरीदना एक शख्स को भारी पड़ गया। ठग ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर उससे सामान घर भेजने के नाम पर हजारों रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। ढाई महीने बाद कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कैंट के उमरसिया निवासी रामपाल दिवाकर ने सोशल साइट पर विकास सिंह नाम की आईडी पर घरेलू सामान बेचने का विज्ञापन देखा था। उसमें सेना का अधिकारी बताते हुए बेड, सोफा, टीवी आदि घरेलू सामान बीस हजार रुपये में बेचने की बात लिखी थी। कॉल करने पर विकास ने क्यूआर कोड भेजा। विकास ने धीरे-धीरे रामपाल से डिलीवरी चार्ज, अतिरिक्त शुल्क और जीएसटी आदि के नाम पर 24800 रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 14600 रुपये और मांगे गए। रामपाल ने कहा कि सौदा बीस हजार रुपये में तय हुआ था जबकि वह 24000 रुपये भेज चुका हूं। इतना सुनते ही विकास सिंह ने कॉल काट दी। रामपाल ने सीएम पोर्टल पर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जांच के ढाई महीने बाद विकास के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

00000
ये बरतें सावधानी

-

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं और बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें