फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवरः सड़कों की हालत देखकर हैरान सहगल बोले.. रात में भी पुल पर कराओ काम

विज्ञापन
जर्जर हुई चौपुला रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कीचड़ से अटी टूटी-फूटी सर्विस रोड पर जाम के बावजूद धीमी रफ्तार से निर्माण पर हुए नाराज

बरेली। पौधरोपण कार्यक्रमों से लौटते हुए नोडल अफसर नवनीत सहगल ने चौपुला फ्लाईओवर का जायजा रुके तो वहां के हालात देखकर हैरान रह गए। कीचड़ भरी ऊबड़-खाबड़ सर्विस रोड और जाम के बावजूद धीमी रफ्तार से निर्माण होता देखकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपुला पर ट्रैफिक सिस्टम ठीक करके पुल का निर्माण तेजी से पूरा कराने के लिए रात की शिफ्ट में भी काम कराया जाए। हो। उन्होंने सेतु निगम के अफसरों से कहा कि वे दूसरे विभागों के अफसरों के साथ तालमेल बैठाएं और जो भी अड़चन आ रही हैं, उन्हें तत्काल दूूर कराएं।
विज्ञापन

बहेड़ी की ओर से सर्किट हाउस लौटते वक्त खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव और नोडल अफसर नवनीत सहगल ने चौपुला चौराहे पर रुककर फ्लाईओवर के निर्माण का जायजा लिया। यहां पुल के पास सर्विस रोड का कुछ ही हिस्सा बना है और पुराने पुल की ओर सर्विस रोड पूरी तरह टूटी पड़ी है जिस पर बरसाती पानी के साथ काफी कीचड़ इकट्ठा हो गया है। सड़क पर मिट्टी-कीचड़ की वजह से लोगों का निकलना दूभर था। पुलिस लाइन के पास सीवर लाइन डालने के लिए पूरी सड़क खोदकर छोड़ दी गई है जहां फिसलन की वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है। नवनीत सहगल ने यह नजारा देखा तो उनके तेवर सख्त हो गए। उन्होंने सेतु निगम के अफसरों से अपने पिछले दौरे में दिए गए निर्देशों पर अमल न होने के कारण पूछा तो वे बगलें झांकने लगे। सहगल ने प्रशासन और सेतु निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि चौपुला पर ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कराकर पुल के निर्माण के लिए लेबर बढ़ाई जाए और रात में भी काम कराकर पुल का निर्माण तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने सेटेलाइट, लालफाटक समेत दूसरे पुलों का निर्माण भी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।

आईवीआरआई ओवरब्रिज: मशीनें पहुंचीं, जल्द शुरू होगा काम

पिछले दौरे में नवनीत सहगल ने आईवीआरआई ओवरब्रिज प्रोजेक्ट जल्द पूरा न होने पर रेलवे के अफसरों पर नाराजगी जताई थी। सहगल ने बताया कि उन्होंने इस बार भी आईवीआरआई पुल के बारे में अफसरों से जानकारी ली है। लॉकडाउन की वजह से काम शुरू करने में देरी हुई है। अफसरों ने बताया कि सेतु निगम ने काम पूरा कर लिया है। रेलवे ने भी क्रॉसिंग वाले हिस्से में पिलर पर लोहे के गार्डर रख दिए हैं। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने बताया है कि रेलवे की जो मशीनें बाहर से आनी थीं, वे पहुंच गई हैं। जल्द ही रेलवे अपना बाकी काम पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें