फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर: पिलर के लिए खुदाई के दौरान फटी गैस पाइप लाइन, हड़कंप

विज्ञापन
गैस पाइप लाइन दुरुस्त करते कंपनी के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खुदाई छोड़कर भागी मजदूरों की टीम, पूरे इलाके में दहशत
विज्ञापन

दो घंटे से ज्यादा बंद रही सप्लाई, हजारों घर हुए प्रभावित

बरेली। चौपुला के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिलर खड़े करने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पीएनजी की पाइप लाइन फटने से मजदूरों में भगदड़ मच गई। सेतु निगम के अफसरों के सूचना देने के बाद सीयूजीएल ने पाइप लाइन बंद की लेकिन इस बीच आसपास के इलाके में लोग दहशत में डूबे रहे। करीब दो घंटे तक मरम्मत के बाद पाइप लाइन को दुरुस्त कर दोबारा सप्लाई शुरू की गई।
चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर के पिलर बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे खुदाई के दौरान दूसरे पिलर के पास पहले पानी की लाइन फटी जिसकी वजह से यहां पानी भर गया। इसके बाद यहां खुदाई बंद कर दी गई और मजदूरों की टीम तीसरे पिलर के पास जेसीबी से खुदाई में जुट गई। इसी दौरान यहां गैस पाइप लाइन फट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस इतने प्रेशर से लीक हुई कि आसपास की मिट्टी भी तेजी से उड़ने लगी। घबराए मजदूरों में इस घटना से भगदड़ मच गई। सेतु निगम के अफसरों को घटना की सूचना दी गई तो उन्होंने सीयूजीएल के अफसरों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीयूजीएल अधिकारियों ने आनन-फानन में पाइप लाइन में गैस की सप्लाई बंद करा दी लेकिन इससे पहले करीब आधे घंटे तक यहां काफी दहशत का माहौल रहा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब साढ़े 12 बजे यहां पहुंची सीयूजीएल की टीम ने पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की। क्षतिग्रस्त पाइप को काटकर अलग करने के बाद दूसरा पाइप जोड़कर लाइन दुरुस्त कर दी गई। इस दौरान सड़क पर आवाजाही भी थमी रही, हालांकि रविवार को लॉकडाउन होने के कारण चौपुला पर ट्रैफिक भी अधिक नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें