बरेली। अटल सेतु, चौपुला पुल से जुड़ गया है। दिवाली से पहले वाहन इस पर रफ्तार भरेंगे। दोनों पुल को कंक्रीट की स्लैब से जोड़ा गया था। अब इस पर डामर की परत बिछाई जा रही है। कोई अड़चन नहीं पड़ी तो 25 अक्तूबर तक पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले ही 31 अक्तूबर तक पुल को चालू करने का लक्ष्य लिया था। इसी पर अमल हो रहा है।