फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्धारित समय से चार घंटे बाद बंद हुआ चौपुला पुल, बदले मार्गों से निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया। यह पुल अगले 45 दिनों तक बंद रहेगा, जिससे राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था एनएचएआई बदायूं ने पुल के जर्जर एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पुल को निर्धारित समय से चार घंटे देरी से बंद किया गया। इससे शुरुआत में राहगीरों को टूटे और कीचड़ वाले मार्ग से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन


पुल डेढ़ दशक पहले बना था और मरम्मत न होने के कारण जर्जर हो गया। इसके 30 एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत की जानी है। इनके बीच चार-पांच इंच का गैप होने से वाहनों को तेज झटका लगता था। 800 मीटर लंबे इस पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई बदायूं डिवीजन को शासन से 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। माहभर पहले पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत हो चुकी है। अब एक्सपेंशन ज्वॉइंट बदलने का काम किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने मंगलवार से ही काम शुरू कर दिया है। इसमें पहले गार्डर तोड़ा जाएगा, फिर नया गार्डर लगाकर कंक्रीट से जाम किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 45 दिन का समय लगना तय है।


मरम्मत में देरी और यातायात व्यवस्था

लंबे समय से यह काम सिटी स्टेशन सड़क की मरम्मत के कारण शुरू नहीं हो सका था। सिटी स्टेशन मार्ग खोले जाने के बाद यातायात पुलिस ने एनएचएआई बदायूं को मरम्मत की सहमति दी। इसके बाद इन क्षेत्रों में रहने वाले राहगीरों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

.............
वर्जन ...
चौपुला पुल को बंद करने के साथ ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य अगले 45 दिनों तक चलेगा। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बदायूं
.........
वर्जन ...
चौपुला पुल को बंद कर दिया गया है। पुल से पहले रूट डायवर्जन के लिए बैरिकेडिंग पर बोर्ड पर लिखकर चस्पा कर दिया गया है। साथ ही नगर निगम को रूट डायवर्जन वाले मार्गों पर तेजी से मरम्मत कराने के लिए पत्र दिया गया है। - अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें