फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रामगंगा तट पर चौबारी मेले में बढ़ी रौनक, नखासे में घुड़दौड़ के लिए जुट रहे लोग

Sun, 22 Nov 2026 03:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

चौबारी मेले की रौनक प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां लगी दुकानों पर खाने-पीने की चीजों का स्वाद लेने के साथ ही लोग झूलों का भी आनंद ले रहे हैं। नखासे में घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र बन रही है।    
विज्ञापन
रामगंगा तट पर लगा चौबारी मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चौबारी मेले में रौनक बढ़ने लगी है। यहां तंबुओं का शहर भी बसने लगा है। यहां लगे नखासे में घुड़दौड़ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। घोड़ों की खरीद-फरोख्त भी तेज हो गई है। शनिवार को भी मेला परिसर में दूर-दराज से पहुंचे लोग अपनी-अपनी दुकानें सजाते दिखाई दिए। खानपान की दुकानों पर लोग व्यंजनों के स्वाद का आनंद लेते रहे। यहां लगे तरह-तरह के झूलों में बच्चों की रुचि बनी रही। 

विज्ञापन
Trending Videos

आसपास के गांवों के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों से भी लोग मेला देखने पहुंचे। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संस्था ने आवासीय समाज सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा शुरू की। शिविर संस्था के प्रादेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना व सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अलका मिश्रा के नेतृत्व में लगाया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन ने किया।

नखासे में घुड़दौड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों व मेला प्रबंधन समिति को किया सम्मानित
चौबारी रामगंगा मेला परिसर में प्रशासनिक मेला मंच पर मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान के अंतर्गत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासनिक अधिकारियों, मेला प्रबंध समिति, समाजसेवियों, रंगकर्मियों को पटका पहनाकर मां गंगा के स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सोसाइटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना नेतृत्व में हुआ। इसमें मोहम्मद नबी, सीएल शर्मा, वीपी खंडेलवाल,  संतोष उपाध्याय, कनिष्क शर्मा, संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा, रवि सक्सेना, हरजीत कौर आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि सक्सेना ने किया। आभार सीएल शर्मा ने व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें