आसपास के गांवों के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों से भी लोग मेला देखने पहुंचे। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संस्था ने आवासीय समाज सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा शुरू की। शिविर संस्था के प्रादेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना व सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अलका मिश्रा के नेतृत्व में लगाया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन ने किया।
यह कार्यक्रम सोसाइटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना नेतृत्व में हुआ। इसमें मोहम्मद नबी, सीएल शर्मा, वीपी खंडेलवाल, संतोष उपाध्याय, कनिष्क शर्मा, संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा, रवि सक्सेना, हरजीत कौर आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि सक्सेना ने किया। आभार सीएल शर्मा ने व्यक्त किया।