फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरियां बदलीं, इंटरसिटी और जननायक प्रभावित

Sun, 12 Nov 2017 02:24 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंक्शन से बरेली कैंट स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर चटकी मिली पटरी शनिवार को बदल दी गई। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग को इस काम में तकरीबन सवा घंटे का समय लगा। हालांकि इस बीच ट्रेनों का आवागमन को रोक दिया गया था, जिस वजह से इंटरसिटी और जननायक समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप लाइन पर भी इस दौरान गति सीमा तय कर ट्रेनों को गुजारा गया। 
विज्ञापन

पिछले दिनों बरेली कैंट में तीन जगह रेल पटरी चटकी मिली थी। तकनीकी टीम ने अस्थाई मरम्मत करने के बाद इस ट्रैक पर यातायात जारी रखा था। शनिवार सुबह 12.35 बजे से ब्लॉक लेकर पटरी को बदला गया। 1.45 बजे ब्लॉक खोल दिया गया। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर निर्माण पूरा होने के बाद भी 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को गुजारा गया। अचानक लिए गए ब्लॉक से ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। इंटरसिटी, जननायक और कुंभ एक्सप्रेस को ठहराव देना पड़ा। स्टेशन मास्टर चेतन शर्मा के मुताबिक लखनऊ-दिल्ली ट्रैक पर लगातार काम चल रहा है। शनिवार को ब्लॉक देकर काम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें