फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघर मालिक समेत छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सरकारी भूमि कब्जाने के मिले साक्ष्य

Mon, 21 Oct 2024 10:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कोतवाली बारादरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के फाइक एन्क्लेव में सरकारी भूमि पर कब्जे के मामले में बरातघर मालिक आरिफ समेत छह लोगों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। कॉलोनी में सीलिंग की सरकारी भूमि कब्जाने के मामले में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें से दो लोगों का नाम विवेचना में निकाल दिया गया। वहीं, एक नाम विवेचना के दौरान बढ़ाया भी गया है। 

विज्ञापन


सदर तहसील के लेखपाल जय नारायण ने तहसीलदार के आदेश पर बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया था कि जगतपुर लाला बेगम में स्थित गाटा संख्या 367 की 3589.89 वर्गमीटर जमीन सीलिंग की है। यह जमीन सरकारी अभिलेखों में राज्य सरकार के नाम दर्ज है। खुद को मालिक बताकर मोहम्मद कमर, सैय्यद मोहसिन और आरिफ ने सरकारी जमीन का वुडरो स्कूल ऑफ सोसायटी के अध्यक्ष रिषी वानी और उपाध्यक्ष गुलवानी के नाम बैनामा कर दिया। 

गाटा संख्या 351 की 468.53 वर्गमीटर भूमि को आरिफ और शरीफ ने खरीद लिया। नवादा शेखान के गाटा संख्या 134 की 2009.27 वर्गमीटर सरकारी जमीन को भी अपना बताकर चंपा देवी, द्वारिका, पप्पू और नेतराम ने खुशबू के नाम विक्रय कर दिया। इनमें से कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो आरोपियों के खिलाफ नहीं मिले साक्ष्य
बारादरी थाने में रिषी वानी, पुष्पा वानी, गुलवानी, मोहम्मद आरिफ, शरीफ, नेतराम और द्वारिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान रिषी वानी और शरीफ अहमद के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले तो उनका नाम मुकदमे से निकाल दिया गया। वहीं, जांच में ठाकुरदास को आरोपी बनाया गया है। 

पुलिस ने पुष्पा वानी, गुलवानी, आरिफ, नेतराम, द्वारिका और ठाकुरदास के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि चार्जशीट सीओ तृतीय के कार्यालय में दाखिल कर दी गई है। वहां से उसे कोर्ट भेजा जाएगा। इससे पहले भी इन आरोपियों के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें