फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोल्डी बराड़ के चार गुर्गों पर चार्जशीट, दो आरोपी नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के शहर स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कुल छह आरोपियों पर आरोप तय हुआ था जिनमें से गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। जिन चार आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की गई है, इनमें दो नाबालिग आरोपी दिल्ली के बाल सुधार केंद्र में तो दो बरेली जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


11 व 12 सितंबर 2025 को अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली में चौपुला चौराहा स्थित आवास पर फायरिंग की गई थी। यहां दिशा के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, बहन खुशबू पाटनी व मां रहते हैं। घटना के बाद रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हीं के लोगों ने यह फायरिंग की है।
उन्होंने खुशबू पाटनी पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सहमति संबंध वाले बयान व प्रेमानंद महाराज को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि हमारे सनातन धर्म के गुरुओं और कथावाचकों का अपमान किसी कीमत पर नहीं सहा जाएगा।
विज्ञापन

मामले को सरकार ने चुनौती के रूप में लिया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बदमाशों की स्थानीय फुटेज और यहां से भागने की लोकेशन जुटवाई और एसटीएफ से इनपुट साझा किया। तब एसटीएफ ने दिल्ली व हरियाणा पुलिस के साथ दो शूटरों रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को गाजियाबाद में ढेर कर दिया। बाद में बरेली में दो शूटर राजस्थान के रामनिवास और सोनीपत निवासी अनिल गिरफ्तार किए गए। दो नाबालिग गुर्गों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। उसमें इन पर फायरिंग करने, रेकी करने जैसे आरोप है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली बाल सुधार केंद्र में बंद दो नाबालिग आरोपियों सहित रामनिवास और अनिल के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। दोनों नाबालिगों के मामले में कार्रवाई बरेली के ही जेजे कोर्ट में अलग से चलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें