फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम लोगों को दे रहा सर्दी-जुकाम

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। सुबह सर्दी, दोपहर में गर्मी और रात को सर्द हवा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से नाक में जलन, शरीर में टूटन और चिड़चिड़ापन की समस्या होने लगी है। लोग सर्दी-जुकाम के भी शिकार हो रहे हैं। बदलते मौसम में लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि सर्दी खत्म होकर गर्मी की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं। वहीं शाम में ठंड बढ़ने पर उसी हालत में बने रहने से लोग अनायास ही सर्दी का शिकार हो रहे हैं। बताया कि इस समय बुखार, खांसी और जुकाम के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए सुबह शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें। ठंडे पानी से न नहाएं। भीड़ भाड़ वाले स्थानों और धूल से बचें। उन्होंने बताया कि बुखार आने पर तत्काल डॉक्टर से इलाज कराएं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मेंद्र ने बताया कि मौसम अनुसार माताएं बच्चों को कपड़े पहनाएं। तेल मसाले वाले खाद्य पदार्थ के सेवन से परहेज करें। इस मौसम में आइसक्रीम कतई ना खाएं। यह सीधे गले पर असर डालती है। पहले गले में खराश और फिर खांसी शुरू हो जाती है। एक बार खांसी होने पर सही होने में एक हफ्ते का समय लगता है। वहीं गर्भवती महिलाएं इस मौसम में विशेष ख्याल रखें। क्योंकि मां को सर्दी लगती है तो निश्चित तौर पर उनका शिशु भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

खूब पानी पीएं, मुंह ढंक कर रहें
इस मौसम में वायरल संक्रमण से बचने के लिए खूब पानी पीएं, घर का बना हुआ खाना खाएं। वहीं, एलर्जी के कारण सर्दी जुकाम न हो इसके लिए मुंह ढंक कर रहें। मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें