फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, लुकाछिपी के बीच हुई बारिश

Fri, 05 Feb 2021 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से की गई बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदलने की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। सुबह घनेे बादल छाने के बाद दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। तेज हवा चलने से बादल खिसकते रहे। इसके बाववजूद दो बार बूंदाबांदी हुई। रात करीब दस बजे फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने बादल मंडराने लगे थे। करीब दस बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। लोगों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन, तेज हवाएं चलने से बादल खिसक गए। कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। दोपहर करीब एक बजे फिर घने बादल छाए मगर कुछ बूंदें ही पड़ीं। शाम को भी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में हल्का निम्न वायुदाब क्षेत्र बना था इसलिए अच्छी बारिश नहीं हो सकी। शनिवार और रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं। बूंदाबांदी के बावजूद तापमान में बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 84 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें