बरेली। प्रयागराज जंक्शन के रिमॉडलिंग कार्य के कारण मेगा ब्लाॅक के बीच 17 से 20 अक्तूबर तक त्रिवेणी एक्सप्रेस के प्रयागराज आवागमन के समय में बदलाव किया गया है। सिंगरौली से 17 व 19 अक्तूबर को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन से तड़के 3:06 बजे, शक्तिनगर से 18, 20 व 21 अक्तूबर को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार प्रयागराज से तड़के 3:06 बजे छूटेगी। इसके अलावा टनकपुर से 18 व 21 अक्तूबर को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार प्रयागराज रात 9:30 बजे और टनकपुर से 17, 19 व 20 अक्तूबर को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रयागराज रात 9:30 बजे पहुंचेगी। संवाद