फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चंद्रलोक चैलेंजर्स ने बरेली एमआरआई टाइगर्स को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली की ओर से रविवार को डोहरा रोड स्थित आईएमए फॉर्म में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें चंद्रलोक चैलेंजर्स ने बरेली एमआरआई टाइगर्स को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में लगभग डेढ़ सौ से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। सुबह आठ बजे से लीग मैचों की शुरुआत हुई। पुरुष वर्ग की टीमों को दो पूल में बांटा गया, जिनमें से चार टीमें सेमीफाइनल तक पहुंची। फाइनल मुकाबले में डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व वाली चंद्रलोक चैलेंजर्स ने बरेली एमआरआई टाइगर्स को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में डॉ. अंकित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सेमीफाइनल में डॉ. आरपी सिंह और डॉ. अनिल गंगवार मैन ऑफ द मैच रहे। बच्चों की श्रेणी में राइजिंग किड्स ने न्यूरो किड्स को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। श्रेयांश गंगवार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। महिला वर्ग में औराडरमे औरोरस ने डीजी नेट क्वींस को 2-0 से मात दी। इसमें डॉ. ओला सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता में बरेली एमआरआई टाइगर्स (डॉ. मनीष गोयल), एसआर वॉरियर्स (डॉ. रतनपाल सिंह), आरके स्मैशर्स (डॉ. सुमित मेहरा), बरेली न्यूरो टाइटंस (डॉ. मोहित गुप्ता), मनोज चेस्ट गोल्डन्स (डॉ. मनोज अग्रवाल), नवाकिा वॉली विटाल्स (डॉ. कर्मेंद्र सिंह), चंद्रलोक चैलेंजर्स (डॉ. हिमांशु अग्रवाल) और प्रताप ईगल्स (डॉ. वीरेंद्र प्रताप) की टीमों ने भाग लिया। बच्चों की श्रेणी में न्यूरो किड्स और राइजिंग किड्स, जबकि महिला वर्ग में डीजी हॉस्पिटल टीम (डॉ. गीता गंगवार) और डॉ. मेघा टंडन की टीमें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में डॉ. विनोद पागरानी (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. परमेंद्र माहेश्वरी (चेयरमैन, स्पोर्ट्स), डॉ. रतनपाल सिंह (सचिव), डॉ. शिवम कमथान (कोषाध्यक्ष) और डॉ. आरके सिंह (अध्यक्ष) उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ चिकित्सकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही, टूर्नामेंट के माध्यम से खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया गया और इसे फिटनेस व स्वास्थ्य को बनाए रखने का सबसे सरल उपाय बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें