फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉन्ग नंबर से फंसाया: विशाल बन चांद बाबू ने दूसरे समुदाय की युवती से बनाए संबंध, दो बच्चों का बाप है दुष्कर्मी

Fri, 26 Aug 2022 03:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आरोपी चांद बाबू उर्फ विशाल की उम्र 38 साल है जबकि पीड़िता की 23 वर्षीय है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जहानाबाद निवासी चांद बाबू ने विशाल बनकर मुरादाबाद में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती को बांसमंडी स्थित होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चांद बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

युवती के मुताबिक पांच महीने पहले चांद बाबू ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन उसने गलत नंबर बताकर कॉल काट दी। मगर चांद बाबू अपना नाम विशाल बताकर उसे आए दिन फोन करने लगा। चांद बाबू ने कहा कि वह डॉक्टर है और उससे शादी करना चाहता है। फिर वह मिलने के बहाने मुरादाबाद पहुंच गया और होटल बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेल कर बुधवार को चांद बाबू ने उसे बांस मंडी स्थित एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। उससे छूटने पर युवती ने कोतवाली में जाकर शिकायत की तो पुलिस ने होटल में दबिश देकर चांद बाबू को गिरफ्तार कर दिया।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
पीड़िता के मुताबिक पहली बार चांद बाबू ने उसे अपना नाम विशाल बताया। मगर दुष्कर्म के बाद उसने असली नाम बताकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर कर दिया। मना करने पर वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, धमकी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

दो बच्चों का बाप है आरोपी
आरोपी चांद बाबू उर्फ विशाल की उम्र 38 साल है जबकि पीड़िता की 23 वर्षीय है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के साथ संबंध की जानकारी किसी को नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें