फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद बारिश के आसार, मिलेगी राहत

विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शाम ढलते ही पहाड़ों से आ रही हवाएं गर्मी से दिला रही हल्की राहत

बरेली। पिछले दो हफ्ते से तप रहे लोगों को तीन दिन बाद हल्की राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बुधवार से दिन और रात की हवा की दिशा बदलने के बाद एक बार फिर से हवा में नमी बढ़ने, पहाड़ों के बादलों के मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बुधवार को दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ पहाड़ों की नमी ने शहर में प्रवेश किया। शाम से पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। जबकि दिन में पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से हवा चल रही है, लेकिन नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। बृहस्पतिवार को भी दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं। बताया कि शनिवार को हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व से पश्चिम उत्तर पश्चिम हो जाएगी। जिसके बाद पहाड़ों के बादल शहर में प्रवेश करेंगे। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें