छात्रावास का निरीक्षण करते कुलपति केपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने बुधवार शाम को महिला छात्रावास का निरीक्षण किया।
मुख्य महिला छात्रावास की वार्डन प्रोफेसर संतोष अरोरा ने कुलपति को व्यवस्थाएं बढ़ाने संबंधी कई सुझाव भी दिए। इसमें फर्नीचर एवं कुछ नए निर्माणों के सुझाव शामिल रहे। महिला छात्रावास में निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत भी की एवं उनकी समस्याओं के विषय में सीधा उन्हीं से पूछा। पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में कुलपति ने महिला छात्रावास की वार्डन से कहा कि अभिभावकों ने छात्राओं को विश्वविद्यालय के भरोसे छोड़ा है और हमें उनकी देखभाल एक अभिभावक के रूप में ही करनी होगी। सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होना आवश्यक है ,ताकि वह पूरी तन्मयता से अध्ययन का कार्य कर सके। कुलपति राजकीय महिला छात्रावास में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।