फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्षाबंधन और पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मुफ्त यात्रा कराना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से एक सितंबर तक 18 रूटों पर रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरों का आदेश
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी
बरेली। रक्षाबंधन और पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज बसों में महिलाओं व पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा रोडवेज के लिए चुनौती साबित होगी। अधिकारी इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। बरेली रीजन के 23 रूटों पर चिह्नित किया गया है। इन पर रविवार से एक सितंबर तक बसें अतिरिक्त फेरे लेंगी। शुक्रवार को परिवहन निगम मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए उनको अपने प्रवेश पत्र की एक छाया प्रति रोडवेज बस के परिचालक को देनी होगी। इस बीच 29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स भी होना है। यात्रियों का कई गुना दबाव बढ़ने के कारण इन दिनों रोडवेज को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा।
रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के 23 रूटों को बसों के अतिरिक्त फेरों के लिए चिह्नित कर लिया गया है। सभी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। चालक-परिचालकों समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन




-
चालक-परिचालकों समेत सभी कर्मियों को प्रोत्साहन राशि
18 अगस्त से एक सितंबर तक ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों के साथ सभी कर्मचारियों को रोडवेज प्रोत्साहन राशि देगा। चालक-परिचालकों के लिए 4,500 किमी चलने पर तीन हजार, 4,200 किमी पर 2,250 और 3,900 किमी पर 1,500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ कम से कम 64 फीसदी लोड फैक्टर की शर्त होगी। वर्कशॉप कर्मियों को 15 दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। 14 दिन पर एक हजार और 13 दिन ड्यूटी करने पर 800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें