फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाना पड़ा महंगा: एसएसपी दफ्तर में बाइक से पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई, कटा चालान

Tue, 13 Feb 2024 12:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बिना हेलमेट के बाइक चलाना महंगा पड़ेगा। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। हेलमेट न लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर में की गई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। चाहे आम लोग हों या फिर खुद पुलिसवाले...। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक यातायात ने बाइक से आने वाले पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। इस दौरान हेलमेट न लगाने पर दो पुलिसकर्मियों का चालान किया गया। 

विज्ञापन


कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल, स्कूटी या मोपेड चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसी तरह आकस्मिक चेकिंग पुलिस लाइन्स और अन्य पुलिस कार्यालयों व थानों में भी की जाएगी। एसएसपी की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते या पीछे बैठते समय हेलमेट जरूर लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें