फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चेयरमैन पर निर्माण कार्यों का भुगतान न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। नगर पंचायत सिरौली में अध्यक्ष और ठेकेदारों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर ठेकेदारों ने अध्यक्ष पर उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी बरेली से फिर शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिरौली में एक दर्जन से अधिक फॉर्म पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने सिरौली नगर की अध्यक्ष चमन सकलैनी पर निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने एवं सत्यापन हो जाने के बावजूद उनका भुगतान रोकने का आरोप लगाया है।
उनका आरोप है कि अक्तूबर 2024 के कामों को समय से पूरा कर दिया गया है। उनके कामों का सत्यापन भी हो गया और बिल भी बनाकर ईओ के माध्यम से अध्यक्ष के पास पहुंच गए हैं। इसको लेकर तीन दिन पहले सबरी इंटरप्राइजेज की फूल जहां और ठेकेदार फजल खां समेत कई लोग जिला अधिकारी बरेली से मिले थे। संवाद
विज्ञापन

धरोहर राशि हड़पने के मामले में जांच लंबित

नगर पंचायत सिरौली में चेयरमैन और ठेकेदारों के बीच का विवाद जग जाहिर है। नौ ठेकेदार तो चेयरमैन पर 26 लाख की धरोहर धरोहर राशि हड़पने का आरोप लगा चुके हैं, जिसकी जांच अभी लंबित है। अब से कुछ माह पूर्व नगर पंचायत सिरौली में पंजीकृत पूजा तिवारी, गौरी इन्फो एंड कांट्रैक्टर, रामकुमार वाल्मीकि ठेकेदार आदि ने जिला अधिकारी बरेली से मिलकर इस संबंध में शिकायत की थी। डीएम ने तीन सदस्य कमेटी बना दी थी, लेकिन इस मामले में कई माह गुजर जाने के बावजूद भी जांच अपने अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंची है। इसके बाद इन्हीं ठेकेदारों ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की कोटेशन राशि को भी फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप लगाया था।

कुछ लोग शिकायत कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी डीएम से शिकायत कर चुके हैं। इनसे पहले हम अपनी स्थिति साफ कर चुके हैं। उसकी जांच चल रही है। -चमन सकलैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सिराैली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें