भुता। सरसों की बोआई के सीजन में किसानों को समय पर कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के बीच भुता स्थित किसान कल्याण केंद्र बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक नहीं खुल सका। इससे केंद्र पर पहुंचे किसानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई किसान बिना काम कराए ही लौट गए।
किसान कल्याण केंद्र के प्रभारी तिलकराम गंगवार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अवकाश पर हैं। एडीओ एग्रीकल्चर मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते वह नहीं आए। अधीनस्थ को भेजा गया था। संवाद