फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांगें पूरी कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार : कंछल

Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में हुए प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। व्यापारियों की समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में कंछल ने बताया कि पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिला। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन का कानून मिला। आयकर छूट तीन लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये हुई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस सीमा 50 हजार से एक लाख रुपये हुई। संपत्ति कर 20 से घटाकर 12 फीसदी लागू हुआ। मुख्यमंत्री ने छिटपुट नोकझोंक पर व्यापारियों को जेल भेजने का कानून खत्म किया। प्रदेश सरकार ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बैठकें होती हैं।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष को बरेली में बिजली कटौती की समस्या बताई। महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने कुतुबखाना महादेव के नीचे अतिक्रमण की समस्या बताई। स्थानीय प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर रहा। कारोबार प्रभावित होने से व्यापारी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें