फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 नगरपालिका की बैठक में सांसद का स्वागत करती पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें कस्बे के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। पालिका के सभासदों ने वरिष्ठ लिपिक सुरेशपाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने वरिष्ठ लिपिक का पटल बदलने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने सांसद और विधायक को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
नगरपालिका सभासदों ने बैठक शुरू होते ही पालिका के वरिष्ठ लिपिक सुरेशपाल पर सभासदों के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया, जिस पर अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा ने वरिष्ठ लिपिक का पटल बदलने के साथ ही जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पनघैली नदी को कब्जामुक्त करने का प्रस्ताव पारित
बैठक में कस्बे के मुख्य मार्ग को सीसी रोड, कस्बे की मुख्य मार्ग पर विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड कराने की मांग की गई।
पनघैली नदी के किनारे अवैध कब्जेदारों से कब्जा मुक्त कराने के बाद सुंदरीकरण की मांग को लेकर पत्राचार करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लिखकर सभासदों को देने को कहा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के पति नीरेंद्र सिंह राठौर, सभासद दरवेश्वर सिंह, अजय कुमार, रामनिवास, रामनरायन, मंजू गुप्ता, रेशमा, राजीव कुमार, विजय शर्मा, इरशाद अहमद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें