फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे दिन भी मनाया भारत की जीत का जश्न, तिरंगा लहराकर दी बधाई

Tue, 10 Mar 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले गए टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद सोमवार को भी जिले भर में खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। किसी ने अपनी अकादमी में तो किसी ने विद्यालय में जीत की खुशी साझा की। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी, तिरंगा झंडा लहराया और इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन

इस दौरान खलीफा क्रिकेट अकादमी में भी जश्न मनाया गया।अकादमी के कोच महफूज खान (बीसीसीआई लेवल-1) व वरिष्ठ खिलाड़ी रियाज अफरीदी ने सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में निहाल उद्दीन, इजाम उद्दीन, शुभ यादव, शाजिद, यश राम, विशाल राम, फिरोज खान व अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं कैंट स्थित रवींद्रनाथ टैगोर अकादमी में भी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। कोच मनीष सिंह ने टीम के प्रदर्शन की सरहाना की और अकादमी के खिलाड़ियों को मुकाबले से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनईआर में प्रधानाचार्य सुबोध कुमार अग्निहोत्री, दीपक कुमार गुसाईं के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर तिरंगा लहराया और मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें