फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीडीओ ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक संदिग्ध पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जग प्रवेश ने बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय पर छापा मारा। मुख्य विकास अधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय का मुख्य द्वार का चैनल बंदकर अंदर एक-एक व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान एक व्यक्ति रिकाॅर्ड रूम में अकेला मिला। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान सीडीओ करीब दो घंटे तक कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह 11:20 बजे रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। रजिस्ट्री कार्यालय का चैनल बंद करवा दिया और एक-एक व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी। तब लोगों को पता चला कि सीडीओ ने छापा मारा है। सबसे पहले सीडीओ ने हाजिरी रजिस्टर देखा। कर्मचारी तो पूरे मिले, लेकिन एक-दो अधिकारी नहीं थे। पता चला तहसील में नए सर्किल रेट की बैठक में गए हैं। इसके बाद सीडीओ प्रथम तल पर गए। यहां रजिस्ट्रार के कक्ष में मौजूद लोगों से जानकारी की। इनमें कुछ लोग रजिस्ट्री कराने आए थे। जबकि कई लोग कातिबों के सहायक थे। सीडीओ ने एक-एक व्यक्ति से पूछताछ की। इसके बाद रिकाॅर्ड रूम में गए तो यहां धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति सरकारी अभिलेखों को देखते हुए मिला। न तो यह सरकारी कर्मचारी था न ही कोई कातिब का सहयोगी। खुद रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी उसे डांटने लगे। इस पर सीडीओ ने सुभाष नगर थाने की पुलिस को बुलाकर संदिग्ध व्यक्ति को उसे सौंप दिया। सीडीओ ने रजिस्ट्री कराने आए लोगों से भी पूछताछ की। पूछा कोई रिश्वत तो नहीं मांग रहा। लोगों ने मना कर दिया। करीब सवा एक बजे तक सीडीओ रजिस्ट्री कार्यालय में रहे। इस दौरान एडीएम सिटी व एसपी सिटी भी आ गए। सीडीओ के जाने के बाद यहां अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

30-35 लोग पकड़े, शपथ पत्र लेने के बाद छोड़ा
सीडीओ ने इस दौरान करीब 30-35 लोगों को पकड़ा जो रजिस्ट्री कार्यालय में अंदर थे। इनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि ये सरकारी कर्मचारी नहीं है। इन लोगों ने बताया कि वह कातिबों के सहयोगी है। रजिस्ट्री कराने में सहयोग करते हैं। इसलिए रजिस्ट्री कार्यालय आना जाना रहता है। इस पर सीडीओ ने कातिबों को बुलवाया। उनसे शपथ पत्र लिया कि अंदर कार्यालय में मिले लोग उनके यहां काम करते हैं। इसके बाद इन्हें छोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन


रजिस्ट्री कार्यालय में करीब 30-35 लोग अंदर मिले। इन लोगों ने बताया कि वह कातिबों के सहयोगी हैं। एक व्यक्ति रिकाॅर्ड रूम में सरकारी दस्तावेज देखते मिला उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।- जग प्रवेश, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें