फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुरादाबाद से बरेली तक हाईवे पर लगाए जाएंगे 130 कैमरे, ओवरस्पीड वाहनों के कटेंगे ऑटोमेटिक चालान

Fri, 18 Jul 2025 07:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर ओवरस्पीड से गाड़ी चलाई तो ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा। इसके लिए हाईवे पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इसके प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन
बैठक में मंडलायुक्त, डीआईजी व डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसों को रोकने और सुरक्षित सफर के लिए मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर एनएचएआई कैमरों का जाल बिछाएगा। एटीएमएस (एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत हाईवे पर हर एक किमी पर 130 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके लिए 60 करोड़ के प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। यातायात नियम तोड़ने पर इन कैमरों की मदद से वाहनों का ऑटोमेटिक चालान कटेगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे, मूविंग साइनबोर्ड और अन्य सामान के लिए 60 करोड़ रुपये प्रस्ताव भेजा गया था। हाईवे के 22 चौराहों पर भी हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने दी। उन्होंने बताया कि सेक्शन में 16 फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है, इन्हें बनाने का काम जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। मंडलायुक्त ने इसकी सराहना करते हुए बरेली-शाहजहांपुर सेक्शन में भी कैमरों का प्रस्ताव स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना...' कविता गाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार को मिल रही धमकी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन


मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में संभाग के सभी एआरटीओ (प्रवर्तन) को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को मंडल के सभी मुख्य मार्गों पर क्रेन व एंबुलेंस की व्यवस्था करने, ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर लगाने के निर्देश दिए गए। 

सभी एआरटीओ व एसपी ट्रैफिक को ‘कृपया धीरे चलें’, ‘दुर्घटना संभावित क्षेत्र’ आदि संबंधित बोर्ड लगवाने को कहा गया। वहीं एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां को रोड सेफ्टी एक्सपर्ट डॉ. एसके सूरी के साथ सड़क सुरक्षा एवं मेडिकल हेल्थ से संबंध डॉयल 112 पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने को कहा गया।

सड़कों पर बैठे गोवंश पहुंचाए जाएंगे गोशाला
डीएम अविनाश सिंह ने बैठक में कहा कि बरेली-शाहजहांपुर सड़क के बीच निराश्रित गोवंश बैठे रहते हैं। इसका कारण मीडियन व क्रैश बैरियर का न होना और अपेक्षा से अधिक हरियाली होना है। मंडलायुक्त ने मीडियन व क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने निराश्रित गोवंश के हॉट स्पॉट चिह्नित कर वहां से गोवंश को सुरक्षित गोशालाओें में पहुंचाने के निर्देश दिए।

सड़कों पर हादसों की वजह भी समझाईं
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा ने वीडियो के साथ मंडलायुक्त को सड़क हादसों में हुई मृत्यु का डेटा दिखाया। इसमें बरेली में सर्वाधिक मृत्यु वाहन में पीछे से या किनारे से हुई टक्कर के कारण हुए हादसों में होना बताया गया। वहीं बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में सबसे अधिक मृत्यु दोपहिया वाहन के आपस में टकराने से हुई है। इसमें मुख्य कारण वाहन चालकों के हेलमेट न होना है। बदायूं में सर्वाधिक दुर्घटनाएं स्टेट हाईवे व पीलीभीत-शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर हुई हैं। मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों में बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने और दुर्घटना क्षेत्रों में सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश
आईजी अजय कुमार साहनी ने बदायूं में खतरनाक मोड़ और ब्लाइंड स्पॉट्स पर रंबल स्ट्रिप/क्रैश बैरियर और यातायात संकेतकों को लगाने के निर्देश दिए। वहीं अवैध ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए थानेवार अभियान चलाने और चालकों का चरित्र सत्यापन व ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन करने के निर्देश दिए। बरेली में ई-रिक्शा जाम एवं अराजकता की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त कर सड़क किनारे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वहीं ई-रिक्शा पर वाहन स्वामी, चालक का नाम, डीएल नंबर, आधार नंबर वाहन फिटनेस की वैधता लिखी पट्टिका लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें