फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होलिका दहन स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, भीड़ वाले स्थानों पर होगी ड्रोन से निगरानी

Tue, 24 Feb 2026 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली पर बरेली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर एसएसपी ने सोमवार को ऑनलाइन मीटिंग में थानेदारों व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने होली के त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने ऑनलाइन मीट में थानेदारों व अधिकारियों को होलिका दहन स्थलों से लेकर होली जुलूसों तक खास निगरानी बरतने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने अधीनस्थों से कहा कि सभी होलिका दहन स्थलों व होली जुलूस निकलने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय भ्रमण कर लिया जाए। होलिका दहन स्थलों पर सीसी कैमरों से निगरानी व्यवस्था की जाए। एसएसपी ने होली से संबंधित पूर्व में दर्ज विवादों की सूची तैयार कर उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा व निस्तारण किया जाए। प्रमुख जुलूसों व भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों से रियल टाइम निगरानी की जाए। अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। 

विवेचना में लापरवाही पर पांच दरोगाओं की जांच शुरू
एसएसपी ने बताया कि आईटीएसएसओ पोर्टल पर महिला संबंधी गंभीर अपराधों की जांच व ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। निस्तारण में लापरवाही बरतने पर थाना बिथरी चैनपुर के दरोगा अमरीश, थाना फरीदपुर के दरोगा संदीप, कोतवाली के दरोगा शिवम कुमार, थाना नवाबगंज के दरोगा योगेंद्र कुमार तथा थाना प्रेमनगर की महिला दरोगा आरती चौधरी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। थाना नवाबगंज के दरोगा अतरपाल को चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें