फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कालेजों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे’

Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों और कालेजों में शैक्षिक माहौल में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के लिए गृह विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाने और छात्र संगठनों से समन्वय बनाने पर जोर दिया है। साथ ही रैगिंग करने और अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने जारी परिपत्र में कहा है कि विश्वविद्यालयों और कालेजों में अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। मांगें पूरी न होने पर छात्र आंदोलित हो जाते हैं। इससे शैक्षिक माहौल प्रभावित होता है। कभी-कभी आंदोलन उग्र हो जाते हैं, इसलिए कॉलेज प्रबंधन समस्याओं को तत्काल निस्तारित कराएं। विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रबंधन छात्र संगठनों से भी तालमेल बनाएं। परिपत्र में कहा गया है कि कथित मांगों की आढ़ में दुष्प्रचार और अन्य गतिविधियां भी कैंपस में हावी हो जाती हैं। रैगिंग के नाम पर छात्रों का उत्पीड़न किया जाता है, इसलिए इन पर निगरानी जरूरी है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। परिसर में अनुकूल शैक्षिक माहौल तैयार कर छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें