फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा: सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार से शुरू हो रही रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर को परीक्षा के दौरान सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। सचल दलों को भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर छापे मारने को कहा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर के साथ नियमित पाठ्यक्रमों की मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार विश्वविद्यालय ने किसी तरह की नरमी न बरतने के निर्देश कॉलेजों को दिए हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी परीक्षा पर निगरानी करेगा। कहा गया है कि किसी परीक्षा केंद्र पर अगर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्ड खराब हैं तो उन पर सचल दल लगातार निगरानी रखें। नकल पकड़े जाने पर विद्यार्थी को डिबार करने के साथ उस पर आर्थिक दंड भी लगाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में से 31 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बरेली कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अनिल सिंह के मुताबिक सचल दल परीक्षा की निगरानी करेगा। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
बरेली कॉलेज में सर्वाधिक छात्र देंगे परीक्षा
बरेली कॉलेज में कई महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा देने आएंगे। यहां सर्वाधिक पांच हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बरेली में बरेली कॉलेज समेत आठ केंद्र और 23 परीक्षा केंद्र शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों में बने हैं। एलएलबी की परीक्षा तीन दिन आगे बढ़ा दी गई हैं इसलिए शुरुआत में सब शांत रहने के आसार हैं। एलएलबी परीक्षा में कोई समस्या न हो, इसकी तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल की परीक्षा स्थगित
विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोमवार को एमबीबीएस, पैरामेडिकल और बीएएमएस की परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित किए जाने की बात कही है। उन्होंने जल्द ही विस्तृत संशोधित परीक्षा का शेड्यूल वेबसाइट पर जारी किए जाने को कहा है। बताया कि 16 मार्च से एमबीबीएस, पैरामेडिकल और 20 से बीएएमएस की परीक्षा प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें