फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीसी रोड का कार्य रुकवाया, ग्राम प्रधान को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत धनेली के ग्राम प्रधान ने कुछ ग्रामीणों के खिलाफ सीसी रोड निर्माण कार्य रुकवाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर शाही थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान धनेली इमदाद खां ने बताया कि वह गांव में पूर्व में किए गए प्रस्ताव के अनुसार एक ग्रामीण के घर से दूसरे ग्रामीण के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराना चाह रहा है। उसने शनिवार को जेसीबी मशीन मंगाकर नाली की खुदाई शुरू कराई। तभी गांव के कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली देते हुए हमला कर दिया, जिससे वह बचकर निकल गया। आरोपियों ने जेसीबी मशीन चालक के साथ अभद्रता की। काम बंद करा दिया। इससे विकास कार्य ठप पड़ा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज दुनका सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें