फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बारहवीं  का परिणाम आज

Sun, 28 May 2017 01:43 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं का परिणाम रविवार को जारी हो रहा है। बरेली के 44 कॉलेजों में करीब 5200 छात्रों ने इस बार बारहवीं की परीक्षा दी था। उनको बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार था। रविवार को उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। वैसे कॉलेजों में अवकाश चल रहा है पर रिजल्ट के चलते कई कॉलेज रविवार को खुलेंगे। कॉलेज अपनी लॉगिन से भी रिजल्ट निकाल सकेंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर रमेश धस्माना के अनुसार रिजल्ट बारह बजे से पहले जारी हो सकता है। 
विज्ञापन


रिजल्ट अच्छा न आए तो मायूस न हों
परीक्षा का परिणाम सभी का एक जैसा नहीं आता। कोई टॉप करेगा तो कई के नंबर उम्मीदों के अनुसार नहीं आएंगे। ऐसे में छात्रों को मायूस होने की जरूरत नहीं। मनोवैज्ञानिक डॉ. सुविधा शर्मा के अनुसार अगर बच्चे का रिजल्ट उम्मीदों के अनुसार न आए तो अभिभावकों को ज्यादा सतर्कता से काम लेना होगा। बच्चे को डांटने के बजाए उसकी हौसला आफजाई करें। बच्चे का मनोबल गिरने न दें। कई ऐसे बच्चे होंगे जिन्होंने अपने रिजल्ट को लेकर ज्यादा ही उम्मीदें लगा रखी होंगी, अगर उस उम्मीद पर रिजल्ट नहीं आता है तो मायूस बिल्कुल न हों। भविष्य में और बेहतर करने का प्रयास करें और कमजोरियों को दूर करें। अगर फेल हो जाते तो अपनी कमजोरियों को चिह्नित करते हुए उनको दूर करें। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि बच्चे का डांटने के बजाए उसको मनोबल बढ़ाए।
विज्ञापन


इन वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं रिजल्ट 
www.results.nic.in
www.cbseresult. nic.in
www.cbse.nic.in
www.indiaresult.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें