फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक आइडिया देकर 50 लाख रुपये जीत सकेंगे सीबीएसई के छात्र

विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड कर रहा है टॉयकेथॉन-2021 का आयोजन
विज्ञापन

देने होंगे सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर आधारित आइडिया

बरेली। छात्रों के रचनात्मक विकास के लिए सीबीएसई की ओर से टॉयकेथॉन-2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित थीम पर खिलौनों का आइडिया देकर 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीता जा सकता है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित टॉयकेथॉन-2021 में कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए छात्रों को टीम के रूप में प्रतिभाग करना होगा। इसमें प्रतिभागियों को सीबीएसई बोर्ड द्वारा दी गई थीम पर खिलौना बनाने के आइडिया देने हैं। इनमें वैदिक गणित, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ कैसे रहें, दिव्यांगजनों के लिए मददगार, गणित, विज्ञान समेत अन्य भाषाओं की जानकारी, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली थीम पर खिलौना बनाने का आइडिया देना है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए सीबीएसई की बेवसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- 21 जनवरी से आठ फ रवरी तके ऑनलाइन मूल्यांकन होगा।
- 12 फ रवरी चयनित आइडिया की सूची जारी होगी।
- 23 से 25 फरवरी तक ई-ग्रांड फि नाले होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें