शारीरिक शिक्षा व कार्य अनुभव ने अंकों पर लगाया ग्रहण
इस बार 96 प्रतिशत छात्र व छात्राओं के प्रतिशत पर फिजीकल एजुकेशन (पीएचई) व वर्क एक्सपीरियंस का गृहण लगा है, 95 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं ग्रेडिंग सिस्टम में अधिकतर विषयों में अंग्रेजी, जीव विज्ञान, फिजीक्स, कैमेस्ट्री, जनरल स्टडी, वर्क एक्सपीरियंस में ए-1 ग्रेड मिला हैं।
वहीं 96 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को फिजीकल एजुकेशन के ग्रेड सिस्टम ने प्रतिशत अंकों को गिराया है। इसमें अधिकतर छात्र-छात्राओं को ए-2 से लेकर बी-1 तक ग्रेड मिले हैं। इसी वजह से इस बार का रिजल्ट 98 प्रतिशत से ऊपर नहीं पहुंच सका है। इस बार जिले में सबसे अधिक 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले दीप राज गुप्ता को भी वर्क एक्सपीरियंस में ए-2 ग्रेड मिला है। सही ग्रेड मिलने पर उनका प्रतिशत 99 प्रतिशत से ऊपर रहता।
गणित व जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने फिर मारी बाजी
सीबीएसई का रिजल्ट भले ही शत प्रतिशत रहा हो लेकिन इस बार भी गणित और जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। कामर्स व कला के बच्चे पिछड़े हैं। जिले के सबसे अधिक प्रतिशत अंक पाने तीन में से एक छात्र कला क्षेत्र की आई है, लेकिन ओवर ऑल रिजल्ट की बात करें तो कला और कामर्स दोनों ही इस बार फिर से पिछड़ गए हैं।