फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 12 केंद्रों पर शुरू होंगी सीबीएसई परीक्षा

Sun, 04 Mar 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तरह सीबीएसई परीक्षाओं में भी काफी सख्ती रहेगी। कुल 12 केंद्रों पर छापेमारी के लिए इस बार आठ सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक सचल दल में तीन प्रिंसिपल शामिल किए गए। सीबीएसई ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर सचल दल छापेमारी करें। 

विज्ञापन

निर्देश है कि कोई भी सेंटर छापेमारी से छूटे। हर दिन की रिपोर्ट सीबीएसई कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी। सचल दल सीटिंग प्लान से लेकर सीसीटीवी फुटेज और परीक्षाओं की अन्य व्यवस्थाएं देखेंगे। गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के कोआर्डिनेटर बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल के अनुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीबीएसई ने सख्त निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। इस साल इंटरमीडिएट में 6012 और हाईस्कूल में 5345 छात्र शामिल होंगे। इस बार हाईस्कूल की भी बोर्ड परीक्षा होगी। 
ये हैं परीक्षा केंद्र : केवी जेआरसी, केवी जेएलए, केवी इफको, केवी एनईआर, केवी आईवीआरआई, बिशप कोनराड, आर्मी पब्लिक स्कूल, वुडरो स्कूल पीलीभीत बाईपास, राधा माधव, सेंट फ्रांसिस, सेक्रेड हार्ट, एमआरएस पब्लिक स्कूल पीलीभीत बाईपास।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें