फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam 2023: बरेली में 21 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की परीक्षा, 14 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

Thu, 19 Jan 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में 21 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बरेली जिले के कुल 81 विद्यालयों के तकरीबन साढ़े 14 हजार विद्यार्थी अपना इम्तिहान देंगे। बोर्ड की ओर से बुधवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में 21 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


परीक्षाओं में सिर्फ एक महीना शेष है। 15 फरवरी से शुरू होकर परीक्षा 21 मार्च तक चलेंगी। शहर में मुख्य विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से होंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से पांच अप्रैल तक चलेंगी। विद्यालयों में एक जनवरी से प्रैक्टिकल हो रहे हैं। शहर के 81 विद्यालयों के 10वीं के 7628 और 12वीं के 6867 परीक्षार्थी 21 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कराई जाएंगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये विद्यालय बने केंद्र

बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, बीबीएल स्कूल अलखनाथ ब्रांच, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, अल्मा मातेर स्कूल, जीआरएम स्कूल, बाल विद्यापीठ (आंवला), सेक्रेड हार्ट स्कूल, बिशप कॉनराड स्कूल (भोजीपुरा), मिशन एकेडमी (बहेड़ी), कृष्णा पब्लिक स्कूल, एमआरएस पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, एसआर इंटरनेशनल स्कूल, बीबीएल स्कूल पीलीभीत ब्रांच, मिशन पब्लिक स्कूल (नवाबगंज), मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल (आंवला), केवी इफको, केवी एनईआर, केवी आईवीआरआई और केवी जेएलए पर बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

जल्द जारी होगा प्रवेशपत्र 

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के दस्तावेजों की मिलान चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के अंत तक प्रवेश पत्र जारी हो सकता है। विद्यालयों की ओर से रोल नंबर दिए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र दी सभी जानकारियों का पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें