Volleyball Championship: बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हो रही राष्ट्रीय विद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन 14 मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। जानिए कौन जीता कौन हारा...
बरेली में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के छह और बालिका वर्ग के आठ मुकाबले हुए। सीबीएसई और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच हुए बालिका वर्ग के मैच में सीबीएसई की टीम 25-13, 25-21 से विजेता बनी। मणिपुर ने जम्मू कश्मीर की टीम को 25-14, 25-17 के अंतर से हराया। राजस्थान ने पुडुचेरी की टीम को 25-10, 25-10 के अंतर से मात दी। गुजरात ने चंडीगढ़ को 20-25, 25-13 व 25-19 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
2 of 8
वालीबॉल मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र ने आईपीएससी की टीम को 25-10, 25-12 से मात दी। असम ने केवीएस की टीम को 25-22, 25-19 से हराया। छत्तीसगढ़ ने एनवीएस को 14-25, 25-17, 25-18 और दिल्ली ने आईबीएसएसओ को 25-5, 25-10 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
3 of 8
वालीबॉल मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बालक वर्ग में गुजरात की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ की टीम को 20-25, 25-13, 25-19 के अंतर से हराया। हरियाणा ने सीबीएसई की टीम को 25-16, 25-19 से परास्त किया। दिल्ली ने सीआईएससीई को 25-22, 24-26, 25-19 से हराया।
4 of 8
शुभारंभ के मौके पर अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
केरल की टीम ने तेलंगाना को 25-17, 23-25, 25-17 के स्कोर से मात दी। विद्या भारती की टीम ने तमिलनाडु को 25-19, 25-20 से हराया। असम ने ओडिशा की टीम को 25-15, 22-25, 25-19 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
5 of 8
छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले उद्घाटन समारोह में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं के साथ अन्य बालिकाओं ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाया। इसके साथ ही मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज व बदायूं जनपद की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
6 of 8
फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं कमिश्नर और डीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ जग प्रवेश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार, डीआईओएस देवकी सिंह, डॉ. अवनीश कुमार यादव, डॉ. नीरज पांडे, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 8
खिलाड़ियों ने भी प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
नहीं पहुंच सकी दादरा और नगर हवेली की टीम
पंजीकरण कराने के बाद भी दादरा और नगर हवेली की टीम बरेली नहीं पहुंच सकी। इसके बाद टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। कई लोगों ने ऑनलाइन मुकाबले देखे।
आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए दो एलईडी लगाई गई हैं। वहीं, जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट भी बने हैं। आयोजन स्थल पर शहर की प्रमुख हस्तियों के फोटो लगाए गए हैं। इन्हें देखने और इनके बारे में जानने के लिए खिलाड़ी उत्सुक दिखे।