फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं: अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
परीक्षा देने जातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

किसी केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा

बरेली। सीबीएसई 10वीं में मुख्य विषयों की परीक्षा का पहला दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहा। बुधवार को अंग्रेजी का आसान पेपर देख स्टूडेंट्स के चेहरे खिल गए। परीक्षा के हंसते हंसते केंद्रों से बाहर आए स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर आसान था। पूरा पेपर हल कर लिया। बुधवार को किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर महीनों से तनाव झेल रहे सीबीएसई 10वीं के छात्र-छात्राओं का पहला दिन अच्छा गुजरा। अनिवार्य विषय अंग्रेजी की परीक्षा होने से इसमें सभी छात्र-छात्राओं को उपस्थित रहना था। इसको देखते हुए 16 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां कराई गई थी। परीक्षा के लिए सुबह दस बजे से पहले ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। दस बजते ही उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की सख्त चौकसी रही। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए बनाए गए दलों ने भी परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में छापा मारा। डीपीएस प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने बताया कि 6907 परीक्षार्र्थी पंजीकृत थे। सभी उपस्थित रहे। वुडरो सीनियर सेकेंड्री स्कूल की ईशा ने बताया कि परीक्षा को लेकर थोड़ा टेंशन था पर परीक्षा शुरू होते ही यह टेंशन खत्म हो गया। अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा हुआ। उम्मीद है आगे भी पेपर अच्छे होंगे। वहीं धनंजय ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है। अंग्रेजी का पेपर बहुत सरल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें