फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच कॉशन रोक रहे ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटे तय की गई, चार कॉशन पहले से
विज्ञापन

बरेली। बरेली-दिल्ली रेलखंड में मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच पांच नए कॉशन ट्रेनों की औसत रफ्तार को प्रभावित कर रहे हैं। इस कारण इस रेलखंड में ज्यादातर गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। रेलखंड में चार कॉशन पहले से हैं। इन कॉशन पर ट्रेन की अधिकतम गति सीमा 25 किमी प्रति घंटे निर्धारित है।
इन दिनों कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। दूसरी ओर संचालन और सुरक्षा व संरक्षा कारणों से नए कॉशन दिए गए हैं। मुरादबाद-गाजियाबाद रेलखंड में पिलखुआ, डासना, गढ़मुक्तेश्वर, महरोली और हापुड़ के पास पांच नए कॉशन लगाए गए हैं। पटरियों, सिग्नल और प्वाइंट के रख-रखाव के कारण यह कॉशन दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस कारण जो गाड़ियां दिल्ली से समय पर छूटती हैं वह मुरादाबाद पहुंचते-पहुंचते लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। कुछ गाड़ियां मुरादाबाद से बरेली के बीच समय को पूरा कर लेती हैं, लेकिन बरेली से दिल्ली जाने वाली गाड़ियां मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच लेटलतीफी का शिकार होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली के बीच समय से यात्रा पूरी नहीं कर पातीं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी 19602 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस,, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस, 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस22453-24 राज्यरानी एक्सप्रेस लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें