फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महिला के पति को ले आई थाने, महिला ने दी तहरीर
विज्ञापन


शाही। पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ने पर विवाद हो गया। प्रेमिका के परिजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पति को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद विवाहिता भी थाने पहुंच गई और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शाही थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उसके दो जवान बेटे हैं। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति पिछले आठ साल से उससे बात नहीं करता है। इस दौरान उसने पति को काफी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता-ठिकाना नहीं मिल सका। इस बीच पति के दूसरी महिला से संबंध हो गए। आरोप है कि दोनों के संबंध से एक बेटी का जन्म भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का कहना है कि पति ने उससे वैवाहिक संबंध समाप्त किए बिना दूसरी महिला के साथ संबंध बनाए और उसके साथ रहने लगा। 12 नवंबर को शाम करीब छह बजे उसने पति को कथित प्रेमिका के साथ थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर प्रेमिका के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पति को पकड़कर थाने ले आई। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें