फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा खेलः चुंबक से नहीं अब रिमोट से कर रहे बिजली चोरी

विज्ञापन
मीटर की जांच करते बिजली विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कांकरटोला में हाईटेक बिजली चोरी से विभागीय टीम भी हैरान

बरेली। पहले मैन्युअल मीटर में चुंबक लगाकर लोग बिजली चोरी करते थे, लेकिन अब चोरी का हाईटेक तरीका अपना लिया है। चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को पुराना शहर स्थित कांकरटोला में रिमोट से बिजली चोरी होते पकड़ी गई। जांच में मीटर में अतिरिक्त डिवाइस लगी मिली। विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार वापस होने के बाद काम पर लौटने के पहले दिन ही विभागीय टीम ने हाईटेक चोरी पकड़ी है। एक गोपनीय सूचना पर बुधवार दोपहर एक्सईएन अनुज गुप्ता पुराना शहर के कांकर टोला मोहल्ले में चेकिंग टीम लेकर पहुंचे। टीम ने आसिफ के घर छापा मारा। एसडीओ शाहदाना धर्मेेंद्र यादव ने आसिफ के कनेक्शन पर बकायेदारी की स्थिति देखी तो करीब तीन सौ रुपये बकाया मिला। मीटर चेक कराया तो पता चला कि मीटर से करीब दो किलो वाट की सप्लाई ली जा रही है, जबकि कनेक्शन एक किलो वाट का घरेलू है। मीटर उतरवाने के बाद एसडीओ परीक्षण संदीप रावत ने उसका परीक्षण कराया तो उसमें काले टेप में लपेट कर लगाई गई एक डिवाइस मिली। यह डिवाइस इनकमिंग सप्लाई लेकर आउटगोइंग कम करने में सक्षम थी। इसे नियंत्रित करने के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने घर में मौजूद लोगों से रिमोट देने को कहा, तो उन्होंने बताया कि मकान मालिक आसिफ दुबई में हैं। सख्ती करने पर घरवालोें ने रिमोट दे दिया। चेकिंग टीम ने मीटर जब्त कर कनेक्शन काट दिया और एफआईआर दर्ज करा दी। चेकिंग में जेई नीरज पवार आदि शामिल रहे।

अफसर हैरान

रिमोट संचालित मीटर पकड़े जाने पर अफसर हैरान हैं। उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि ये बिजली चोरी का ये हाईटेक नेटवर्क और भी शहरों में सक्रिय होगा। लिहाजा विभाग ने डिवाइस और रिमोट उपलब्ध लगाने वालों तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दिल्ली में ऐसी डिवाइसें आसानी से उपलब्ध हैं और बमुश्किल दो सौ रुपये में पूरा सिस्टम मिल जाता है, लेकिन अफसर जानना चाहते हैं कि मीटर में अलग से सर्किट लगाने वाले कौन लोग हैं? बताया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक बाजार में ऐसे सर्किट आसानी से उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में बड़े स्तर पर लोग इसे लगवा रहे होंगे, इसलिए एसई शहर एनके मिश्र ने अधीनस्थों को इस धंधे का पर्दाफाश करने को कहा है।

घरवाले आपस में ही उलझ गए

रिमोट से बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद आसिफ के घरवाले आपस में ही उलझ गए। महिलाएं एक-दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने लगीं। बताया जाता है कि आपसी विवाद थाने तक भी पहुंच गया।

हाईलॉस लाइनों पर चेकिंग होगी

विभाग ने हाईलॉस वालेे फीडर चिह्नित कर लिए हैं। शहर में तीस लाइनों पर सघन चेकिंग अभियान चलेगा। चेकिंग में विभागीय टीम के अलावा विजिलेंस स्टाफ भी लगाया गया है। एसई शहर ने 12 अक्तूबर से चलने वाले अभियान का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें