शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव टांडा छंगा में दो बंद मकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गांव में दो बंद मकानों को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। गांव निवासी अर्श के मकान से 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए। अर्श सोमवार को परिवार सहित बाहर गए थे और मंगलवार सुबह लौटने पर चोरी का पता चला। दूसरे मकान मालिक इमरान के घर से भी चोर सोने-चांदी के आभूषण ले गए। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। संवाद