फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को बहलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी 19 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक और उसके चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता के मुताबिक, 20 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी दवा लेने के लिए उघैती जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते से ही गांव का भुवनेश उसे अपने साथ कहीं ले गया। आरोप है कि इसमें उसके चाचा देशराज ने भी मदद की। बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें