फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लौंगपुर में खाद-बीज के अवैध भंडारण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के ग्राम लौंगपुर में खाद-बीज के अवैध भंडारण के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी की टीम ने बुधवार को लौंगपुर में छापा मारकर तीन अलग-अलग परिसरों से खाद व बीज का अवैध भंडारण पकड़ा। निरीक्षण के दौरान दो परिसरों में अनेक पाल का उर्वरक, सामग्री व तीसरे परिसर में बबलू का खाद का स्टॉक मिला। जांच के समय अनेक पाल मौके पर नहीं मिले। उनकी पत्नी अंतिमा ने बताया कि उनके पति ने स्थानीय दुकानदारों व समिति से उर्वरक खरीदकर दोनों परिसरों में रखा है। उनके पास बिक्री या भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। वहीं, बुलाने के बावजूद बबलू भी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

छापा के दौरान तीनों परिसरों से 40 बोरी यूरिया, 45 बोरी एनपीके और 45 बोरी गेहूं के बीज बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद तीनों परिसरों को सील कर दिया गया और उर्वरकों की सुपुर्दगी मौके पर मौजूद पड़ोसी दुकानदार संजीव कुमार को दी गई। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें