फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी, सेवानिवृत्त महिला अफसर समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर प्रेमनगर निवासी अमन अग्रवाल से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में सेवानिवृत्त महिला अधिकारी समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि वेतन मांगने पर जनता से वसूली करने का दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

अमन अग्रवाल ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरटीओ के कर्मचारी निखिल ने उन्हें डाटा एंट्री ऑपरेटर की रिक्ति बताई। इसके लिए उन्हें श्याम मोहन अग्निहोत्री से मिलने को कहा गया। अमन ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने पांच लाख रुपये जमानत राशि जमा करने को कहा, 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का वादा किया।
अमन ने 10 नवंबर 2025 को लखनऊ में विभाग की एक तत्कालीन महिला अधिकारी को पांच लाख रुपये दिए। दिसंबर 2025 में अमन ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम शुरू किया।
विज्ञापन


-

ठगी का खुलासा होने पर दी धमकी

जनवरी 2026 में श्याम मोहन अग्निहोत्री के आरटीओ दफ्तर आने पर अमन ने उनसे वेतन न मिलने का कारण पूछा। उन्होंने पांच लाख रुपये की जमानत राशि की रसीद भी मांगी। श्याम मोहन ने बताया कि यह पांच लाख रुपये नौकरी के बदले रिश्वत थे। अमन का आरोप है कि इसके बाद श्याम मोहन, निखिल शर्मा, विकास यादव, शैलेंद्र, हारुन अंसारी और विमल पाठक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनसे जनता के काम में बाधा डालकर वसूली करने को कहा गया, इससे उनका वेतन मिल सके। अमन को बीस हजार रुपये वेतन का वादा था पर केवल 11 हजार रुपये दिए गए। परिवहन विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद निखिल शर्मा ने अमन को काम करने से रोक दिया। पांच लाख रुपये भी हड़प लिए गए।
वर्जन :
बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एक महिला अधिकारी पर भी आरोप लगाया गया है जो सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। गंभीरता से जांच कर सही आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें