फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत चोरी में 24 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता की अगुवाई में टीम ने गांव सतवन पट्टी, ग्राम अहिरौला व भवनपुर न्यामतुल्ला में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने के 24 से अधिक उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सतवन पट्टी में अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने अपनी टीम के साथ छापा मारा तो उपभोक्ता रामप्यारी, बालवीर , रामदास, बुद्धि बेगम, सत्येंद्र सिंह, जाने आलम, धारा सिंह, फूलवती, नन्हेलाल, मुसब्बरी, जाने आलम, नाजिमा बानो, फातिमा, महेंद्र पाल, मोहम्मद नबी, महमूदन, मरजीना, रहीसूद्दीन, शमीमा बानो, कमालुद्दीन, धारा सिंह, फूलवती, नन्हेलाल बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसी तरह अहिरोला गांव से कालीचरण व ग्राम भवनपुर न्यामतुल्ला से लालता प्रसाद, वीरेंद्र पाल आदि बिजली चोरी करते मिले।
अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने बताया कि अभी सरकार द्वारा ब्याज माफी योजना चल रही है, जिन उपभोक्ताओं का बिल जमा नहीं हुआ है। वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। रामदेव वर्मा ने बताया कि अभी तक क्षेत्र के लगभग 550 उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें