फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजभवन पहुंचा प्रोफेसर की नियुक्ति का मामला, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- पादप विज्ञान विभाग के आचार्य की भर्ती पर सवाल, आईजीआरएस पर हुई थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रोफेसर की नियुक्ति का प्रकरण राजभवन तक पहुंच गया है। इस मामले में कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने कुलपति को पत्र लिखकर तथ्यों के परीक्षण के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
विश्वविद्यालय में इस वर्ष दूसरी नियुक्ति की शिकायत की गई है। इससे पहले इतिहास विभाग के शिक्षक की भर्ती नियम विरुद्ध करने की शिकायत की हुई थी। इसमें दो सदस्यीय समिति ने जांच में नियुक्ति को ठीक माना था। हरूनगला निवासी जितेंद्र कुमार ने 22 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में प्रो. उपेंद्र की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने पादप विज्ञान विभाग में अपने गृह क्षेत्र के उपेंद्र कुमार को जरूरी योग्यता नहीं होने के बाद भी नियुक्ति दे दी। साथ ही कहा कि भर्ती के दौरान नियमों को दरकिनार किया गया। यूजीसी रेगुलेशन 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन कर उन्हें सहायक आचार्य से सीधे आचार्य पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रो. केपी सिंह जब हिसार कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति थे तो वहां उपेंद्र को सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया था। अब इस मामले में राजभवन की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें