एसएसपी कार्यालय परिसर में व्यापारी नेता
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के नवाबगंज में व्यापारी नेता राजीव गुप्ता के साथ हुई मारपीट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित राजीव गुप्ता सोमवार को व्यापारी नेताओं के साथ एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उन्होंने विधायक के गनर को निलंबित किए जाने के साथ ही आरोपियों की कड़ी कार्रवाई की मांग की।
व्यापार मंडल के नेता जितेंद्र रस्तोगी, नवीन अग्रवाल, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, सचिन गुप्ता, शिरीष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप सूरी पीड़ित राजीव गुप्ता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। व्यापारियों ने मांग की कि आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई हो। पुलिस का सिपाही जो विधायक का गनर है, उसे तत्काल निलंबित किया जाए। पीड़ित पक्ष को सुरक्षा मिले।