फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा सांसद के अपमानजनक वीडियो का मामला पहुंचा हरिद्वार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से आई जीरो एफआईआर, शहर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन




हरिद्वार/बरेली। बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो हरिद्वार के एक होटल में बनाए जाने की बात सामने आने के बाद बरेली से जीरो एफआईआर दर्ज कर शहर कोतवाली में ट्रांसफर की गई है। हरिद्वार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र निवासी दुष्यंत गंगवार सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के भतीजे हैं। बरेली पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि बहेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति आराम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। आरोप है कि इस वीडियो में सांसद और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक व अपमानजनक टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन


दुष्यंत ने बताया कि संबंधित वीडियो हरिद्वार के एक होटल में बनाया गया था और इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वीडियो के जरिए सांसद की छवि धूमिल करने और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर बरेली पुलिस ने पहले जीरो एफआईआर दर्ज की, इसके बाद मामला हरिद्वार स्थानांतरित किया गया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब वीडियो के स्रोत, संबंधित होटल की पहचान और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों से जल्द पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें